फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The standard of FCI wheat procurement snag

एफसीआई के मानक गेहूं खरीद में रोड़ा

Sat, 02 Apr 2016 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 02 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The standard of FCI wheat procurement snag
गेहूं खरीद
गेहूं खरीद शुक्रवार से शुरू हो गई। एफसीआई इस बार भी गेहूं की खरीद करेगा। हर बार एफसीआई ही गेहूं व धान के भंडारण में रोड़े अटकाता रहता है। ऐसे में इस बार भी गेहूं पर पड़ी मौसम की मार के कारण उसके डैमेज होने की बात कहकर एफसीआई किसानों के गेहूं को लौटा सकता है।
विज्ञापन


इससे खरीद प्रभावित हो सकती है। गेहूं खरीद का पहला दिन होने के कारण शुक्रवार को जिले में क्रय केंद्र खुले तो जरूर रहे, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। शासन की ओर से खरीद लक्ष्य निर्धारित न किए जाने से अफसरों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


शासन से आए निर्देश के बाद जिले में शुक्रवार से गेहूं खरीद शुरू कर दी गई। शहर से देहात क्षेत्रों में 71 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए। पिछली बार 1450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा गया था। वहीं इस बार बढ़ाकर 1525 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही कर्मचारी क्रय केंद्रों को खोलकर बैठे रहे। इस दौरान किसान के आने का इंतजार करते रहे। केंद्रों पर गेहूं की तौल कराने के लिए कोई नहीं पहुंचा। वहीं शासन की ओर से अभी तक खरीद की कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। इससे विभागीय अधिकारी ऊहापोह की स्थिति में है।

गेहूं खरीद को लेकर केंद्र प्रभारी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं अभी तक किसी को लक्ष्य नहीं दिया गया है। इसकी वजह शासन की ओर से कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं करना बताया जा रहा है। पिछली बार बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्पादन कम हुआ था।

इसके कारण लक्ष्य महज 35 हजार मीट्रिक टन रखा गया था। वहीं इस बार उत्पादन बढ़ने की संभावना है। विभागीय अफसरों की माने तो अबकी बार लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है। इससे खरीद बढ़ने की पूरी उम्मीद है।


डिप्टी आरएमओ अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद शुरू हो गयी है। 71 केंद्रों पर गेहूं खरीद किया जाएगा। शासन की ओर से अभी तक लक्ष्य नहीं मिला है। लक्ष्य मिलते ही केंद्रों को भी आवंटन कर दिया जाएगा। केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं खरीद में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed