फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The Shiva temple resonated with the chants of Har Har Mahadev

Raebareli News: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The Shiva temple resonated with the chants of Har Har Mahadev
सावन के पहले सोमवार को सरेनी के शिवहोलेस्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की जुटी भीड़।
रायबरेली। हाथ में जल से भरा लोटा और पूजा के लिए सजी थाली लेकर भोर से ही भक्तों के कदमताल शिव मंदिरों की तरफ बढ़ना शुरू हो गए। सुबह छह बजे शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। उमस भरी गर्मी में भी घंटों लाइन में लगने के बाद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां और बच्चे... सभी जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने को लेकर आतुर दिखे।
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही। ड्रोन के जरिये निगरानी की गई। शहर क्षेत्र के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर, मढ़ी देवी शिव मंदिर, महाकालेश्वर, मलिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शहद, फूल, बेलपत्र चढ़ाया और भोग लगाकर परिवार के लिए भगवान शिव से कामना की।
विज्ञापन

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जलाभिषेक के लिए भक्तों काे घंटों इंतजार करना पड़ा। आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। पुजारी अक्षत तिवारी ने बताया कि भोर चार बजे से ही भक्तों का मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने शिव मंदिरों पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुर क्षेत्र के हरीपुर ग्राम सभा स्थित श्री कामेश्वर प्रसिद्ध मंदिर में भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। राही ब्लॉक क्षेत्र के श्री जमुनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। सुनीता त्रिवेदी, निहाल त्रिवेदी, विशाल त्रिवेदी ने पूजापाठ व जलाभिषेक करते हुए प्रसाद वितरित किया।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक सावन मास के पहले सोमवार को रोहनिया ब्लाॅक क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी गांव स्थित शिवलिंग बूढ़ेनाथ बाबा व हमीदपुर बड़ा गांव में प्रसिद्ध शिव गौरीशंकरन मंदिर, जमुनापुर चौराहा स्थित शंकर पार्वती मंदिर, बादशाहपुर गंगा घाट स्थित बूढ़ेनाथ बाबा मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक सुदौली स्थित सुप्रसिद्ध मंदिर भंवरेश्वर मंदिर, कंजेश्वर धाम, झारखंडेश्वर मंदिर, समाधानेश्वर मंदिर ओमकारेश्वर धाम में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में लगे मेले का रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर जिले के भक्तों ने लुत्फ उठाया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सोहलेश्वर धाम में भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना किया। गेगासो के मुंड मालेश्वर, दरियापुर के झारखंडेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना किया। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में मटका गांव स्थित बाबा झारखंडेश्वर मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक श्री तालेश्वर मंदिर मथुराखेड़ा, फटहेश्वर मंदिर अतरहर, वनखंडेश्वर मंदिर पाहो, गंगेश्वर मंदिर रनापुर पहरौली में भक्तों ने जलाभिषेक किया।

भंडारे में भक्तों ने छका प्रसाद
खीरों। मथुराखेड़ा स्थित प्राचीन श्री तालेश्वर मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन सोमवार को विशाल मेले एवं भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद छका। तालेश्वर बाबा जनकल्याण समिति के सदस्यों एवं शिवभक्तों ने विधिवत रुद्राभिषेक कर बाबा का विशेष शृंगार किया। दोपहर दो बजे से प्रसिद्ध आल्हा गायक रामलखन यादव ने समुद्र मंथन की कथा को आल्हा शैली में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले और भंडारे में आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed