फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The road to Gokna Ghat is in a dilapidated condition, devotees stage a protest.

Raebareli News: गोकना घाट की सड़क खस्ताहाल, श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The road to Gokna Ghat is in a dilapidated condition, devotees stage a protest.
ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते ​तीर्थपुरोहित व अन्य। - फोटो : ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते ​तीर्थपुरोहित व अन्य।
रायबरेली। गोकना गंगा घाट की खस्ताहाल सड़क को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश है। लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इससे नाराज होकर शुक्रवार को गंगा घाटों पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी, कृष्णा कांत शुक्ला, राम प्रकाश दीक्षित, शुभकरन सिंह, अनिल नाईं, अमित कुमार, लल्लू सैनी, धर्मेंद्र सिंह, फूलचंद्र निषाद, अमित निषाद ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को है। एक नवंबर से दंडवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं व दुकानदारों का आना शुरू होगा जाएगा। सड़क की हालत बहुत खराब है। उस पर लेटकर कर परिक्रमा करना तो दूर पैदल चलना मुश्किल भरा है।
विज्ञापन

शिकायती पत्रों के माध्यम से जिले के अधिकारियों को समस्या बताई गई है, लेकिन अभी तक सड़क पर डामर नहीं डाला गया है। बड़े-बड़े बोल्डर श्रद्धालुओं की राह का रोड़ा बन रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों व श्रद्धालुओं ने सड़क की मरम्मत न होने पर धरने की चेतावनी दी है। इस बाबत एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए जिम्मेदार विभाग को पत्राचार किया गया है। जल्द सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed