{"_id":"69c585ac7e47a4991a0143a6","slug":"the-road-has-been-uprooted-for-six-months-debris-on-the-bridge-path-raebareli-news-c-101-1-slko1034-153915-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छह महीने से उधड़ी सड़क, पुल वाले रास्ते पर मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छह महीने से उधड़ी सड़क, पुल वाले रास्ते पर मलबा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाना के पास लगा मलबा का ढेर।
- फोटो : रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाना के पास लगा मलबा का ढेर।
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में छह महीने से एक रास्ता उधड़ा हुआ है। इस सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए खोदाई कराई गई थी, लेकिन काम रोक दिया गया। सड़क खोदाई का मलबा भी पैदल पुल वाले रास्ते पर डाल दिया गया है, जिससे यात्रियों को निकलने में असुविधा हो रही है। दिन के उजाले में भले ही बचकर यात्री निकलते रहते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यात्रियों के गिरकर चोटिल होने का खतरा रहता है। साथ ही स्टेशन परिसर के रास्तों में कई जगह निर्माण सामग्री भी फैली हुई है।
शहर के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इसके तहत कई काम हो रहे हैं। स्टेशन परिसर की डामरीकृत सड़कों को उखाड़कर आरसीसी से सीमेंटेड सड़कें बनाई जानी है। साथ ही प्लेटफॉर्म के फर्श को भी नए सिरे से बनाया जाना है। बीते अक्तूबर महीने में यूनियन भवन और मंदिर के बीच वाले रास्ते की खोदाई कराई गई थी, जो सीधे मुख्य मार्ग से स्टेशन भवन को जाता है। इससे रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पूर्वी छोर के हिस्से का फर्श भी उखाड़ा गया। प्लेटफॉर्म और सड़क का मलबा पैदल पुल वाले रास्ते पर ढेर लगा दिया गया है।
स्टेशन परिसर में पूर्वी छोर पर पैदल पुल बना है। इस पुल से होकर यात्री प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं। साथ ही स्टेशन के दूसरी ओर आम नागरिक आते-जाते रहते हैं। इसी पुल के रास्ते में कांप्लेक्स की तरफ मलबा फैला है, जिससे यात्रियों के आने-जाने के लिए महज एक गलियारा बचा है। इस पर भी गंदगी रहती है। यात्री अमर देव, अमृत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अनिमेश आदि ने बताया कि स्टैंड वाले गेट की तरफ निर्माण सामग्री फैली है तो रेलवे अस्पताल का रास्ता भी मलबे से ढका है। आने-जाने में दिक्कत होती है। अक्सर लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं, फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।