फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The poor of Kaliyug sold 32 crores of wheat and paddy to the government

कलयुग के गरीबों ने सरकार को बेचा 32 करोड़ का गेहूं-धान

Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The poor of Kaliyug sold 32 crores of wheat and paddy to the government
अंत्योदय कार्डधारक राम खेलावन ने बेचा 8.48 लाख का राशन
विज्ञापन

अमावां ब्लॉक क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी रामखेलावन के नाम अंत्योदय कार्ड संख्या-215820455721 जारी है। इस कार्ड पर हर गरीब को 35 किलो प्रतिमाह मुफ्त राशन मिल रहा है। वहीं रामखेलावन ने सरकारी खरीद केंद्रों पर 8.48 लाख से अधिक कीमत का अनाज बेचा है। शासन से जारी सूची में नाम शामिल होने के बाद आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की पात्रता की जांच शुरू कर दी है।
गरीब रामसुंदर ने 9.56 लाख के गेहूं व धान की कराई तौल
हरचंदपुर ब्लॉक के हसनापुर गांव निवासी राम सुंदर के नाम पर पात्र गृहस्थी का कार्ड संख्या 215810354796 जारी है। कार्डधारक को हर महीने सस्ते रेट पर कोटे की दुकान से राशन दिया जा रहा है। गरीब होते हुए भी रामसुंदर के नाम से सरकारी खरीद केंद्र पर 9.56 लाख रुपये कीमत के गेहूं और धान की तौल कराई गई। बाकायदा उसके खाते में तौल के बाद उपज की कीमत भी भेजी गई।
विज्ञापन

अनंत को 8.90 लाख व रघुवीर को 8.20 लाख का पेमेंट
राही ब्लॉक के बेलाभेला निवासी अनंत प्रताप सिंह को पात्र गृहस्थी का कार्ड संख्या 215840685644 जारी है। इसके नाम से 8.90 लाख के अनाज की तौल कराई गई है। सरेनी निवासी रघुवीर सिंह को कार्ड संख्या 215840560838 के माध्यम से पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड जारी है। इन्होंने भी 8.20 लाख के गेहूं व धान की तौल कराई है। इनके खातों में गेहूं व धान का भुगतान भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 819 कार्डधारकों ने रबी और खरीफ के सीजन में इस साल सरकारी खरीद केंद्रों पर 32 करोड़ से अधिक कीमत का अनाज बेचा है। शासन स्तर पर जांच में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के ये राशनकार्ड पकड़ में आए हैं, जिन्होंने तीन से नौ लाख से अधिक कीमत के गेहूं और धान की तौल कराई है।
गड़बड़झाला पकड़ में आने के बाद 819 कार्डधारकों की सूची तैयार करके शासन ने आपूर्ति विभाग को सौंपी है। शासन ने काफी मात्रा में गेहूं व धान की तौल कराने वाले गरीबों की पात्रता के जांच के आदेश दिए हैं।
मामले की जांच शुरू होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। इसमें कइयों के अंत्योदय या पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड निरस्त किए जा सकते हैं। सभी एसडीएम के साथ ही आपूर्ति निरीक्षकों को सूची भेजकर जांच भी शुरू करवा दी गई है। इससे हर महीने गरीबों के हक पर डाका डाल रहे अपात्र कार्डधारकों में हड़कंप मच गया है। (संवाद)

इन कार्डधारकों की शुरू कराई गई जांच
तहसील का नाम कार्डों की संख्या
सदर 188
लालगंज 38
डलमऊ 47
महराजगंज 204
ऊंचाहार 48
सलोन 286
नगर पालिका 10
कुल 819
जिले में इस साल गेहूं और धान के सीजन में सरकारी खरीद केंद्रों पर तीन से नौ लाख से अधिक के अनाज की तौल कराने वाले 819 अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की सूची शासन ने उपलब्ध कराई है। कार्डधारकों की पात्रता के जांच के आदेश दिए गए हैं। शासन जानना चाहता है कि यदि ये गरीब हैं तो इतना गेहूं और धान कहां से लाकर बेचा।
विमल शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed