फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The people of the society protested and blocked the road

Raebareli News: समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर किया रोड जाम

Thu, 28 Aug 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 28 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The people of the society protested and blocked the road
रायबरेली- परशदेपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते मौर्य समाज के लोगों और कोतवाल के बीच होती न
रायबरेली। समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय मौर्य महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और रायबरेली-परशदेपुर मार्ग को जाम कर दिया। झंडे लहराए और जय सम्राट के नारे लगाए। पुलिस ने रोकना चाहा तो उनके साथ धक्कामुक्की की। पुलिसकर्मियों ने लाख कोशिश की उन्हें समझाने की, लेकिन वे नहीं माने। सभी ने समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक मार्ग जाम होने से आवागमन ठप हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एएसपी ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया।
विज्ञापन

सुबह 11.00 बजे महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अगुवाई में बड़ी संख्या में समाज के लोग गोरा बाजार में एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट की तरफ जाने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उन्हें कलेक्ट्रेट जाने से रोक दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और गोरा बाजार में रोड जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो। रोड पर ही वे नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान जाम लगने से सिविल लाइंस से परशदेपुर और परशदेपुर से जिला मुख्यालय आने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया। उमसभरी गर्मी में जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोड से हटा नहीं पाई। वह पूरी तरह से असहाय दिखी। पुलिस ने थोड़ा जोर लगाया, तो उनके साथ नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी भी एक नहीं सुनी। करीब दो बजे तक विरोध-प्रदर्शन चला। इसके बाद एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और प्रकरण में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम हटा।


गोरा बाजार मैदान से होकर निकले वाहन
उमसभरी गर्मी में जाम में फंसे लोगों में काफी नाराजगी दिखी। डीह से रायबरेली आ रहे चारपहिया सवार दिनेश वर्मा, अनिल सिंह ने बताया कि एक घंटे से जाम में फंसे हैं, शहर नहीं जा पा रहे हैं। कोई प्रकरण है तो उसे सुलझा लेना चाहिए। इस तरह मार्ग जाम कर देना ठीक नहीं है। परशदेपुर निवासी मो. अनीस व सरताज भी चारपहिया वाहन से शहर आ रहे थे। जाम में फंसने पर नाराज दिखे। इस दौरान कई लोग गोरा बाजार स्थित मैदान से होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर निकले।

ऐसे लोगों को किया जा रहा चिह्नित
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद को थप्पड़ जड़ दिए जाने के प्रकरण के बाद समाज के दो वर्गों के बीच खींचतान चल रही है। पुलिस इसपर कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं, जो जिले के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उन लोगों को चिह्नित कर रही है।


मौर्य समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आशीष तिवारी के खिलाफ पहले ही सलोन कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई है। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
- संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed