{"_id":"68b0bb6017272c33030ed59f","slug":"the-pandal-resonated-with-the-chants-of-ganpati-bappa-raebareli-news-c-101-1-slp1006-139831-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजे पंडाल
Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के छत्ता का पुरवा मजरे मथुराखेड़ा में गणेश उत्सव को लेकर सजा पंडाल।
खीरों/नसीराबाद (रायबरेली)। गणेश उत्सव के दूसरे दिन पूजन अर्चन का दौरा जारी रहा। लोग भगवान गणेश की पूजन अर्चना कर अपने परिवार के कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। रात में सांस्कृतिक आयोजन हुए, जिसमें भक्त देर रात तक झूमते रहे। गणपित बप्पा के जयकारों से पंडाल गूंजते रहे।
खीरों ब्लॉक के छत्ता का पुरवा मजरे मथुरा खेड़ा, कस्बा में पुरानी बाजार, नई बाजार में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। बुधवार रात आयोजन समिति की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने गणेश वंदना, कृष्ण लीला और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां निकालीं। एकल व समूह नृत्य, नाटक प्रस्तुत किए।
नसीराबाद नगर पंचायत के मौर्य नगर व शिव नगर में स्थापित गणेश प्रतिमा पंडालों में श्रद्धालुओं उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम विधिविधान से सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम आरती के समय भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे जहां झांकियों को देखकर आनंदित हो रहे हैं, वहीं महिलाएं भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।