फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The monkeys did not die while being caught... investigation is ongoing

Raebareli News: पकड़ने के दौरान तो नहीं मरे बंदर... हो रही जांच

Mon, 15 Sep 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The monkeys did not die while being caught... investigation is ongoing
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में 14 बंदरों की मौत के मामले में जांच हो रही है। सूत्रों ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के दौरान हालत बिगड़ी तो उनका इलाज कराने के बजाय किसी वाहन से वहां डाल दिया गया।
विज्ञापन

अमेरुआ और डीहा रहीमपुर गांव के बीच 12 सितंबर की रात नौ बंदरों की तड़प कर मौत हो गई थी। रात में वन विभाग की टीम ने एक बंदर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन 13 सितंबर की सुबह वहां छह और बंदरों के शव इधर-उधर पड़े मिले। वन विभाग के फॉरेस्टर सचिन पटेल ने बताया कि वन विभाग के अलावा पुलिस भी केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूत्र के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर दूसरे थाना क्षेत्र के एक गांव में बंदरों को पकड़ने कोई टीम आई थी। आशंका प्रकट की जा रही है कि पकड़ने के दौरान उन्होंने बंदरों को जो अनाज खिलाया, उसमें कोई जहरीली दवा थी, जिसके खाने के बाद बंदरों की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों की मौत के पीछे बहुत ही धीमा मगर घातक जहर सामने आया है। बताते हैं कि कुछ बंदरों की सांस चल रही थी, लेकिन संबंधित लोगों ने इलाज कराने के बजाए उन्हें फेंक दिया। कई बंदरों के मुंह से खून आने के बाद मौत हो गई।

सम्मान पूर्वक हुआ अंतिम संस्कार
वन विभाग ने बंदरों के शवों का अंतिम संस्कार करीमाबाद मलौली के जंगल में सम्मानपूर्वक किया। वहीं इस मामले का संज्ञान डीएम शशांक त्रिपाठी ने भी लिया है। डीएम ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed