{"_id":"5f84b3b88ebc3e9be55bb23f","slug":"the-miscreants-looted-a-bag-full-of-money-from-a-retired-inspector-in-broad-daylight-raibaraily-news-lko5449327127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बदमाशों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर से रुपयों से भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बदमाशों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर से रुपयों से भरा बैग लूटा
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर से रुपयों से भरा बैग लूूट लिया। बैग में 50 हजार रुपये थे। दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कार्यवाहक कोतवाल नारायण कुशवाहा ने पहुंचकर घटना की जांच की।
पुलिस जल्द बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है। शहर के सत्य नगर निवासी एवं पुलिस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर रामनरेश सिंह ने सोमवार दोपहर के समय सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद पैदल घर जा रहे थे।
बताते हैं कि कुछ दूरी जाने पर एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और रिटायर्ड इंस्पेक्टर को रोक लिया और उनसे रुपयों से भरा बैैग लूट लिया। इससे पहले कि वह शोरगुल मचाते, बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। कार्यवाहक कोतवाल का कहना है कि बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।