फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The mercury reached 42.2 degrees Celsius

42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

Mon, 13 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 13 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 42.2 degrees Celsius
तापमान - फोटो : अमर उजाला
दिनोंदिन बढ़ते गर्मी के सितम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम पारा फिर 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह से निकलती चटकती धूप दिनभर लोगों को परेशान करती है।
विज्ञापन


हालात ये हैं कि गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुहाल है। दोपहर के वक्त बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। घर से निकलने वाले लोग चेहरा ढकने को मजबूर हैं। इधर, मौसम में कुछ नरमी आई थी। अब फिर मौसम तल्ख हो रहा है। सुबह दस बजे के बाद तेज धूप निकल आती है।
विज्ञापन


इससे लोगों का घर से निकलना मुहाल हो जाता है। यही नहीं गर्म हवा चलती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को चेहरा ढकने पर मजबूर होना पड़ जाता है। लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि दोपहर होते ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी का असर बाजारों पर दिख रहा है। दोपहर के वक्त सड़कें सूनी दिखती हैं तो बाजारों सन्नाटा रहता है। शहर आए लोग धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव खोजते नजर आते हैं।

फिलहाल गर्मी की तपिश से हर कोई बेहाल है और पसीना पोंछने को मजबूर है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हाल-फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed