फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The merciless cold broke the record, the mercury rolled to a degree

बेरहम ठंड ने तोड़ा रिकार्ड, एक डिग्री पर लुढ़का पारा

Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
The merciless cold broke the record, the mercury rolled to a degree
रायबरेली। ठंड का सितम जारी है। लगातार गिर रहे पारे में ठंड के कई साल के रिकॉर्ड तोड़ डाले। मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।
विज्ञापन

दोपहर में निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। लेकिन इसके बाद शाम गहराते ही हांड़ कंपाती ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि 2010 तक के आंकड़ों की जांच की गई तो ऐसी सर्दी दिसंबर में कभी नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन

2013 को 8 जनवरी को पारा 0.4 डिग्री तो उसके अगले दिन 0.3 डिग्री के रूप में अब तक के सबसे ठंडे दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीली पुरवा हवा व भीषण गलन ने लोगों को खूब कंपकंपाया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया, इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। लोग दोपहर तक घरों में ही दुबके रहे।
दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सूर्यदेवता के दर्शन हुए लेकिन गलन व हवा के चलते लोगों को ठंड से बचाने में नाकाफी रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी औसत तापमान में सुधार की संभावना नहीं है। ठंड से राहत मिलने के आसर नहीं हैं। 3 व 4 जनवरी को हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed