फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The humid heat caused misery, causing trouble in the afternoon.

Raebareli News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर में रही आफत

Fri, 15 May 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 15 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The humid heat caused misery, causing trouble in the afternoon.
रायबरेली। मई में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार दोपहर को आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई तो बृहस्पतिवार को आसमान खुला रहा और सुबह से ही गर्मी रही। उमस के साथ गर्मी होने से लोगों का हाल बेहाल रहा। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। अभी स्कूल बंद नहीं किए गए हैं और ऐसे में बच्चों को दोपहर में स्कूल छूटने के बाद धूप में तपिश का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उमस अधिक रही। इस कारण लोगों को पसीना पोछना पड़ा। दिन बढ़ा तो गर्म हवा का भी असर महसूस किया गया। दोपहर में हाल यह रहा कि सड़क पर एक मिनट खड़ा होना मुश्किल हो गया। लोग छांव ढूंढने को मजबूर हुए। जो लोग सड़क पर निकले, उनको छाता, अंगौछा और टोपी सिर पर लगानी पड़ी। साथ ही पानी का इंतजाम भी करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर पना, नींबू पानी और जूस के ठेलाें के सामने लोगों की भीड़ रही। मौसम में बदलाव के कारण जिला अस्पताल में भी मरीजों की भारी भीड़ रही। ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। अधिकतर बुखार और उल्टी-दस्त से बीमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को आंधी आने से हवा का रुख बदल गया है। न्यूनतम तापमान औसत से कम होने से उमस अधिक हो रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा तो गर्मी और परेशानी करेगी।


लकड़ी के लट्ठे पर गिरी महिला, मौत
ऊंचाहार। निगोहा गांव में बुधवार शाम तेज आंधी से बचने के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सुखदेई (75) बुधवार शाम को अपने दरवाजे के पास बकरियां बांध रही थी। तेज आंधी आने पर वह घर की ओर भागीं। भागते समय वह दरवाजे के सामने पड़े लकड़ के लट्ठे पर गिर पड़ीं। इससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed