{"_id":"58ac86ef4f1c1b0a53b2466e","slug":"the-government-is-preventing-development-of-rae-bareli-and-amethi-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली व अमेठी का विकास रोक रही केंद्र सरकार : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली व अमेठी का विकास रोक रही केंद्र सरकार : राहुल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो मोदी का मुंह उतर गया। रायबरेली और अमेठी के विकास को मौजूदा केंद्र सरकार रोक रही है। उन्होंने बेबाकी से कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को वापस गुजरात भेज देंगे।
वे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पखरौली स्थित खेल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने कहा कि मोदी आज तक वादे पूरे नहीं कर पाए। न तो हिंदुस्तान को बदल पाए और न ही युवाओं को रोजगार दिला पाए।
पीएम के गोद लिए हुए बयान पर चुटकी लेेते हुए राहुल ने कहा कि बेटे ने मां (वाराणसी में गंगा) से बहुत वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने झूठे वादों की पिक्चर बनाकर जनता को गुमराह किया।
विज्ञापन
नोट बंदी कर आपको बैंक के सामने खड़ा कर दिया। हम फूड पार्क बनाने चाहते हैं। इसमें 40 प्रोसेसिंग मशीनें लगनी थी, लेकिन मोदी सरकार ने नहीं बनने दिया। हिंदुस्तान पेपर मिल छीन ली। रेलवे फैक्ट्री की भी हालत पतली है।
हमें मोदी चाहें जो कह लें, लेकिन उन्हें एक बात चुभती है। वो है रायबरेली और अमेठी के विकास कार्य को रोकना। कहा कि, विश्वास दिलाता हूं कि सरकार बनने पर दोगुना बड़ा फूड पार्क लाऊंगा। युवाओं को रोजगार दिलाऊंगा। राहुल ने ऊंचाहार विधान सभा सीट से अजय पाल सिंह और सरेनी सीट से अशोक सिंह को जिताने का आह्वान किया।