फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The good environment and well-being of human beings must

मानव व जीवों की सलामती के लिए अच्छा पर्यावरण जरूरी

Thu, 21 Jan 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The good environment and well-being of human beings must
एक मंच साझा हुआ तो न सिर्फ पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे को लेकर हर किसी में चिंता दिखी। बल्कि इसे बचाने के लिए उत्साह भी दिखा।
विज्ञापन


अधिकारियों और निर्माण क्षेत्र से संबंधित लोगों ने मानव और जीव जंतुओं की सलामती के लिए शुद्ध पर्यावरण को अहम बताया। दो टूक कहा कि दिनोंदिन खराब होता पर्यावरण खतरे की घंटी है।

प्रदूषण रोकने के लिए हमें साझा लड़ाई लड़नी होगी। ये विचार ‘अमर उजाला’ व मैक्स ब्लॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित पर्यावरण चौपाल में उभरकर सामने आए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने कचहरी रोड स्थित दीप पैलेस में आयोजित पर्यावरण चौपाल का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

एडीएम ने कहा कि आज पर्यावरण बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। मानव और जीव जंतुओं की सलामती के लिए पर्यावरण बहुत अहम है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होना भी पर्यावरण बिगड़ने की वजह बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रदूषण के खात्मे के लिए पार्किंग व्यवस्था करना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग तेजी से घर बनवा रहे हैं। जरूरी है कि एक कमरे के ऊपर दूसरा कमरा बनवाया जाए।

बाकी जमीन का इस्तेमाल पौधे लगाने के लिए करें। विशिष्ट अतिथि फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक आरपी शर्मा ने पर्यावरण पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई।

कहा कि सभी लोगों को साफ-सुथरा पर्यावरण बनाने के लिए काम करना होगा। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। ध्वनि, वायु, जल प्रदूषण रोकने के लिए सख्ती भी जरूरी है।

रायबरेली विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एसके सिन्हा ने कहा कि दूषित पर्यावरण चिंता का विषय है। कोर्ट ने खुद इस पर चिंता जताई है। हरे पेड़ों का कटान तेजी से हो रहा है।

जिसका असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। वाहनों की तादाद बढ़ रही है। इससे वायु प्रदूषण हो रहा है। इसको लेकर हमें मंथन करके अच्छी पहल करनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मो. इलियास ने कहा कि प्रदूषण एक बुराई है। बुराई जिस दिन दूर हो जाएगी, उस दिन पर्यावरण ठीक हो जाएगा।

इसके लिए जरूरी है कि स्कूलों में पर्यावरण को लेकर क्लास चलाई जाए। स्कूलों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से पर्यावरण बचाने की मुहिम चलाई जाए। इससे शुरू से ही बच्चों के मन में पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा होगी।

यूकोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ऋषभ जैन ने कहा कि 10 से 20 फीसदी प्रदूषण बिल्डिंग मैटेरियल से हो रहा है। जिसे कम करना बहुत जरूरी है।

प्रदूषण कम करने के लिए कटारिया समूह ने ऑटो क्लेंड एरिटेड क्रंकीट का विश्व स्तरीय प्लांट लगाया है। इसमें कम वजन के कारण सरिया, सीमेंट की बचत होगी।

इससे पर्यावरण संतुलित होगा। चौपाल का संचालन विजय सिंह व सूरज शुक्ला ने किया। इस मौके पर बसंत सिंह बग्गा, पंकज मुरारका, अतुल गुप्ता, विनय द्विवेदी, शशिकांत शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, संजय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

                                                                     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed