फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The goal is to defeat the BJP-RSS, but also to change the country: Rahul Gandhi

भाजपा-आरएसएस को हराना लक्ष्य, देश को भी बदलना है : राहुल गांधी

Wed, 30 Apr 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 30 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The goal is to defeat the BJP-RSS, but also to change the country: Rahul Gandhi
डलमऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राहुल गांधी।
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य भाजपा-आरएसएस को हराने का है, लेकिन हम उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान को बदलना चाहते हैं। मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार के कारण देश का विकास रुक गया है। बेरोजगारों से रोजगार छिन गया है। देश में बस अरबपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। आप लोगों के पास यह जो मोबाइल है, वह अंबानी का है। मैसेज भी भेजते हो तो उसका फायदा उनको मिलता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुराईबाग डलमऊ में फतेहपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को बब्बर शेर बनकर काम करना होगा। गुजरात मॉडल के आधार पर हम काम करेंगे। जो काम करेगा वही कार्यकर्ता रहेगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने घोड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी में तीन प्रकार के घोड़े होते हैं। एक रेस वाले, दूसरा शादी वाले और तीसरे लंगड़े। हमें रेस वाले घोड़े की जरूरत है, लंगड़े की नहीं है। ऐसे में रेस के घोड़े को रेस में दौड़ाएंगे। शादी के घोड़े को शादी और लंगड़े घोड़े को भाजपा में दौड़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका काम चुनाव लड़ाना है। आपका काम पार्टी को मजबूत बनाना है और चुनाव जिताना है। यदि आप यह काम कर रहे हो तो हम आपको संगठन में आगे बढ़ाएंगे। यदि आप यह काम नहीं कर पा रहे हो तो आप या तो शादी के घोड़े हो या तो फिर लंगड़े घोड़े हो, आराम से बैठ जाओ।

इस दौरान राहुल ने बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर अमेठी सांसद केएल शर्मा, संजय श्रीवास्तव, सुधा द्विवेदी और अशोक सिंह, संदीप चौधरी भी मौजूद रहे।


बिहार और यूपी में मजबूती से चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन
डलमऊ (रायबरेली)। बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राहुल गांधी ने आगामी चुनावों की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि हमें दिल्ली में अपनी सरकार बनानी है तो उत्तर प्रदेश और बिहार में मजबूत होना पड़ेगा। आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन बिहार एवं उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ आएगा और हम चुनाव भी जीतेंगे। आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होना तय है। हर पदाधिकारी यदि कार्यकर्ता बनकर काम करेगा तो पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed