फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The flag waved in Lalganj 37 students

लालगंज में 37 मेधावियों ने बजाया डंका

Sat, 28 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 28 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The flag waved in Lalganj 37 students
सेल्फी लेती बढ़ी बहन - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने मंदिरों में जाकर मत्था टेका और गुरुजनों व बड़ों का आशीर्वाद लिया। मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका प्रोत्साहन किया गया। 
विज्ञापन


गांधी चौराहा स्थित बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 143 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें 19 बच्चों ने 10सीजीपीए अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 31 बच्चों ने 9 सीजीपीए अंक हासिल किए। शिक्षाधिकारी शांतनु सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सहयोग और बच्चों की लगन व मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन


विद्यालय के छात्र सिद्घार्थ सिंह, योगिता यादव, तरूवेंद्र सिंह, अनुज यादव, आंचल सिंह, अनामिका, शौर्य विक्रम सिंह, अनुराग सिंह, शाम्भवी सिंह, विक्रम सिंह, निधि सिंह, रूचि यादव, प्राची गुप्ता, स्मृति मिश्रा, सौम्या रावत आदि ने 10सीजीपीए अंक हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के एसजेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अग्रज सिंह ने बताया कि विद्यालय के 119 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 17 बच्चों ने 10सीजीपीए अंक हासिल किए। काशी ब्राइट एंजिल्स स्कूल की प्रबंधक सरला शुक्ला ने बताया कि 10वीं परीक्षा में 53 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र पंकज कुमार ने 10सीजीपीए अंक हासिल किए।          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed