फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The farmer commit sucide

किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 15 Sep 2015 10:53 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि बैंक से लोन लेने के बाद उसे अदा न करने के चलते पति परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। बैंक से नोटिस भी भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे केशरी मजरे सुल्तानपुरखेड़ा गांव निवासी भगौती (55) ने समरसेबुल लगवाने के लिए बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अहमदपुर किलौली से एक लाख 12 हजार और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा लालगंज से एक लाख 25 हजार रुपये अलग-अलग समय में ऋण लिया था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम भगौती नलकूप पर गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। मंगलवार की सुबह उसका शव नलकूप के पास एक महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसओ अनिल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी चंद्रावती का आरोप है कि पति के नाम चार बीघे जमीन है। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से एक सप्ताह पहले लोन जमा करने के लिए नोटिस आया था।

नोटिस आने के बाद से वह बहुत परेशान चल रहे थे। कह रहे थे कि किश्त जमा नहीं हुई तो खेती नीलाम हो जाएगी। इसी वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे गोलू का आरोप है कि लोन जमा न कर पाने से पिता परेशान थे और खुदकुशी कर ली।


एसओ अनिल सिंह का कहना है कि परिवारीजन कर्ज में डूबने के चलते किसान के खुदकुशी की बात कह रहे हैं। फिलहाल घटना की जांच के बाद सही बात सामने आएगी। जांच में परिवारीजन कोई नोटिस नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed