फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The face of industrial areas will change, employment will increase

Raebareli News: औद्योगिक क्षेत्रों की बदलेगी सूरत, बढ़ेगा रोजगार

Thu, 12 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 12 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The face of industrial areas will change, employment will increase
रायबरेली। प्रदेश के बजट में रोजगार को बढ़ावा देने का बड़ा निर्णय लिया गया है। इसका फायदा जिले के उद्यमियों और नौकरी तलाश रहे लोगों को मिलेगा। शहर के स्पिनिंग मिल की भूमि पर औद्योगिक पार्क बनाने का काम चल रहा है। इसके अलावा बेकार पडे़ औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत भी बदलेगी। काम के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मिल एरिया क्षेत्र में करीब 58 एकड़ में फैली यूपी स्टेट स्पिनिंग मिल की भूमि को औद्योगिक पार्क की घोषणा में पूर्व में ही मुख्यमंत्री ने कर दी थी। परिसर को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। पार्क में छोटे-बडे़ 90 उद्यम स्थापित होंगे। पहले चरण में 12 शेड तैयार करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


इसके अलावा यूपीसीडा से जिले के औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का जिम्मा वापस लेकर सरकार ने उद्योग केंद्र को सौंपा है। अब बजट की व्यवस्था होने के बाद इन क्षेत्रों का विकास होने के साथ ही नए उद्यम लगने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट से बदलेगी इन जगहों की तस्वीर
परशदेपुर, नसीराबाद, सलोन, महराजगंज और लालगंज जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्रों की जमीन लंबे समय से बेकार पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन इलाकों में औद्योगिक विकास की गति धीमी बनी हुई है, जिसका सीधा असर रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति पर पड़ रहा है। नए बजट के प्रावधानों के तहत, उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें भूमि आवंटन, वित्तीय सहायता और आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास शामिल हो सकता है।


क्या कहते उद्यमी
नए बजट के प्रावधानों के तहत उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें भूमि आवंटन, वित्तीय सहायता और आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास शामिल हो सकता है। इस पहल के माध्यम से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
- रोहितास सिंह तूफानी, अध्यक्ष यूपीआईए
---
फोटो संख्या-41
बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए वृद्धि की गई है। नए सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना और रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनाएं जमीन पर कितनी जल्दी और सही तरीके से लागू हों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। छोटे उद्योगों के लिए काम और सरल बनाने की अभी भी आवश्यकता है।
- उदित आजाद, चेयरमैन आईआईए
--
फोटो संख्या-42
सरकार का पेश किया गया बजट, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। यह उन लोगों को विशेष सुविधा प्रदान करेगा, जिन्होंने पहले से ही अपना व्यवसाय स्थापित कर लिया है और उन लोगों को भी प्रोत्साहित करेगा जो भविष्य में उद्योग लगाने की योजना बना रहे हैं।

- परमहंस मौर्या, उपायुक्त उद्योग
---
फोटो संख्या-43
सरकार का बजट अच्छा है। इससे व्यापारियों के साथ जो उद्योग लगा चुके हैं और जो लगाने की सोच रहे हैं, उनको सुविधा होगी। सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र में वृद्धि की है। सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इस बजट में एमएसएमई के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, जिनसे इस क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।
- पंकज मुरारका, उद्यमी व व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed