फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The death of the young man from the car collision

कार की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 25 Sep 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 25 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the car collision
हादसे के बाद खड्ड में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार-रोहनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सेमरी बाबूगंज के पास कार साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद खड्ड में पलट गई। इससे साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल इलाहाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सेमरी रनापुर निवासी रामकुमार (45) मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह बाबूगंज बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


बताते है कि हाईवे पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इससे कार पर सवार इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी चालक घनश्याम यादव (32) पुत्र राजाराम, डोंडीपुर निवासी डॉ. यू अहमद (38) पुत्र अफजल, गौसपुर निवासी डॉ. नईमुद्दीन (39) पुत्र जान मोहम्मद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर शव पीएम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed