{"_id":"5f53ce1b8ebc3e54ce03f25c","slug":"the-crook-caught-by-the-bank-raibaraily-news-lko538670519","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के पास से बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के पास से बदमाश दबोचा
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को खीरों पुलिस ने पकड़कर कई घटनाओं का खुलासा किया है। टप्पेबाज ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
एसओ राजेश सिंह ने बताया की पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा खीरों के पास बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने पर कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक युवक को पकड़ लिया। उसके दो साथी कार में सवार होकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कृष्णकुमार पुत्र रामआसरे निवासी कुतिलिया थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ बताया है।
पूछताछ में कृष्णकुमार ने बताया की वह अपने दो साथियों के साथ चार पहिया वाहन से बैंक के एटीएम में टप्पेबाजी करने आया था। इसके पूर्व में थाने में दर्ज टप्पेबाजी के एक मुकदमे की वादी अजीतपुर गांव की नसरून जहां को पहचान के लिए बुलाया गया। उसने कृष्णकुमार की पहचान की। पीड़िता नसरून जहां ने बताया कि उचक्कों ने एटीएम से पैसा निकालने के दौरान धोखाधड़ी करके उनके खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिए थे। आरोपी कृष्णकुमार ने बताया कि रकम के बंटवारे में उसे दस हजार रुपये मिले थे। जिसे उसने खर्च कर दिया है। पुलिस ने कृष्णकुमार को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।