{"_id":"68e1806d8405f7d3cc04c703","slug":"the-conspiracy-to-derail-the-train-will-be-revealed-soon-raebareli-news-c-101-1-slko1034-142253-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रेन पलटाने की साजिश का जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रेन पलटाने की साजिश का जल्द होगा खुलासा
Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश के मामले में अब तक भले ही कोई नतीजा नहीं निकला है, लेकिन हर अधिकारी घटना का शीघ्र खुलासा होने की बात कह रहे हैं।
दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान रेलवे महाप्रबंधक ने जहां आरपीएफ और जीआरपी के गहनता से जांच करने की बात कहते हुए जल्द खुलासे की उम्मीद जताई थी, वहीं शनिवार को निरीक्षण पर आए मंडल रेल प्रबंधक ने भी कहा कि घटना की जांच में एजेंसियां लगी हुई हैं। जल्द खुलासा होगा।
प्रतापगढ़ जिले के परियावां और रायबरेली जिले के अरखा स्टेशन के बीच गौरी गांव में 16 सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखा गया था। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस इस स्लीपर से टकराई थी। बड़ा हादसा टल गया था। ऊंचाहार के आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
किसी भी पहलू को नजरंदाज नहीं किया जा रहा है। नवाबगंज के थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। घटना वाले दिन आसपास सक्रिय रहे सभी मोबाइल नंबरों को जांच के दायरे में रखा गया है।