फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The condition of the fasting woman deteriorated, farmers stuck to their demands

Raebareli News: अनशनकारी महिला की हालत बिगड़ी, मांगों पर अड़े किसान

Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The condition of the fasting woman deteriorated, farmers stuck to their demands
नसीराबाद। किसान कल्याण एसोसिएशन (अराजनीतिक) गुट के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नसीराबाद थाने के पास शिव मंदिर परिसर में चल रहे अनशन के दौरान संडहा गांव निवासी बालकदास उर्फ फूलमती की हालत बिगड़ गई। सीएचसी प्रभारी आशीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया और दवा दी।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद सलोन तहसीलदार दीपिका सिंह, कानून गो अमर बहादुर सिंह और छतोह ब्लॉक के जेई एमआई आलोक विक्रम सिंह किसानों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन किसान अपनी मांगाें पर अड़े रहे। उन्होंने चेताया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अनशन चलता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल ने कहा कि संडहा गांव निवासी बालकदास उर्फ फूलमती की कुटी पर अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। लगातार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारी किसान इसके साथ ही छतोह-गांधी नगर मार्ग पर रेलवे अंडरपास के अधूरे निर्माण को पूरा कराने व पूरे खुशियाल मजरे नसीराबाद देहात के मुख्य खड़ंजा मार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग प्रमुखता से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed