{"_id":"6883d7a984fb5df10b02b3ac","slug":"the-condition-of-24-patients-worsened-due-to-diarrhea-raebareli-news-c-101-1-slko1033-137824-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डायरिया का कहर, 24 मरीजों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डायरिया का कहर, 24 मरीजों की हालत बिगड़ी
Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीज देखते डॉक्टर। -संवाद
रायबरेली। बेतहाशा गर्मी के बीच डायरिया का कहर शुरू हो गया है। शुक्रवार को डायरिया की चपेट में आने से 24 से अधिक मरीजों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सीने में दर्द, बुखार और सांस के मरीजों को भी भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
शुक्रवार को उमस और गर्मी अधिक होने के कारण दिनभर लोग बिलबिलाए। डायरिया की चपेट में आने पर राजवती (67), संतोष (29), पलक (22), खुशी (18), सोनी (27), तबस्सुम (30), शिवराज (30), अदब (2), शुभम (17), निर्मला (45), प्रदीप (25), ऋषी (15), सावित्री (68), प्रीती (30स्व श्रीमती (40) समेत 22 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
इसके अलावा बुखार, सांस और सीने में दर्द के भी 15 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।
उधर, ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। मेडिसिन विभाग में डॉ. गौरव त्रिवेदी, डॉ. प्रदीप कुमार आदि चिकित्सकों ने 300 से अधिक मरीजों का इलाज किया। हृदय रोग विभाग में डॉ. सलीम ने 130 से अधिक मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। बाल रोग विभाग में भी बच्चों की भीड़ रही। परचा से लेकर दवा काउंटर और पैथोलॉजी में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
ओपीडी के बाहर मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग एहतियात बरतें।