फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The cleaner was driving the trailer without a license

Raebareli News: बिना लाइसेंस के क्लीनर चला रहा था ट्रेलर

Thu, 19 Feb 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The cleaner was driving the trailer without a license
रायबरेली। लालगंज इलाके के बांदा-टांडा हाईवे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि चालक के बजाय क्लीनर ट्रेलर चला रहा था। उसके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस नहीं था। मृतक युवक के चाचा की तहरीर पर चालक-क्लीनर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक-क्लीनर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


हमीरपुर के कबरई से गिट्टी लादकर ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था, जबकि पिकअप जौनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। सोमवार रात करीब 12:30 बजे बदई का पुरवा के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए थे। हादसे में पिकअप सवार दिल्ली के विश्वास नगर संजय अमर कॉलोनी शाहदरा निवासी विपिन (36) पुत्र प्रेमचंद्र, उनके चाचा जौनपुर जिले के कुंवरपुर पवारा निवासी अखिलेश सरोज (45) पुत्र फूलचंद्र और पिकअप चालक बुलंदशहर जिले के मूर्ति बिहार चौक शिकारपुर निवासी रोहित (26) पुत्र जवाहरलाल की मौत हो गई थी। ट्रेलर चालक-क्लीनर वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले थेे।
विज्ञापन


विपिन के चाचा बालचंद्र सरोज की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में चाचा ने पुलिस को बयान दिया कि उनके भतीजे विपिन समेत तीन लोगों को जानबूझकर ट्रेलर से टक्कर मारकर हत्या की गई थी। इस पर पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी ट्रेलर चालक सुरेंद्र सिंह, कुशीनगर के चौरा थाना क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी क्लीनर श्रीराम यादव को घटनास्थल के पास से पकड़ लिया गया है। श्रीराम गाड़ी चला रहा था। जांच में उसके पास लाइसेंस भी नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed