फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The chapter of success written by the brightest students

होनहारों ने लिखी सफलता की इबारत

Sat, 28 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 28 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The chapter of success written by the brightest students
खुशी मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। इस बार दसवीं में 216 बच्चों ने सीजीपीए-10 ग्रेड प्राप्त करके जिले में पहली रैंक हासिल की। रिजल्ट आते ही स्कूलों में बच्चे खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


कहीं बच्चों ने खुशी में डांस किया तो कहीं उछलकूद मचाकर खुशी का इजहार किया। 10वीं में लड़कों व लड़कियों में मुकबला बराबर का रहा। शहर के सभी स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। एसजेएस पब्लिक स्कूल के 41 बच्चों को सीजीपीए-10 ग्रेड मिला। इसमें रोहिणी सिकरिया, सौम्या तिवारी, लवानी गुप्ता, अभिज्ञान सिंह सहित 41 मेधावी शामिल हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंध निदेशक रमेश सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. बीना सिंह ने सभी बच्चों को सफलता पर बधाई दी। केंद्रीय विद्यालय के निखिल कांत, अनुपम शुक्ला, नेहा गौतम शुभि गुप्ता सहित 19 मेधावियों ने सीजीपीए-10 ग्रेड पाकर आसमां को छुआ। बीएसएस स्कूल की ध्रुुवी वर्मा, अदिति सिंह, पूजा सिंह 44 बच्चों को सीजीपीए-10 ग्रेड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक बीएल सिंह ने बच्चों को बधाई दी।
दयावती मोदी स्कूल की रोली चंद्रा, अंशिक त्रिपाठी, सौरभ यादव, सचिन यादव, सुलेमान अहमद व अभिनव त्रिपाठी को सीजीपीए-10 ग्रेड मिला। आरडीआरके स्कूल बछरावां के रवी वर्मा, अनुष्का सिंह, आकर्षित श्रीवास्तव, तनिशा जायसवाल सहित 16 बच्चों को सीजीपीए-10 ग्रेड मिला।

निमिषा कांवेंट स्कूल मटका में अंशू मौर्या, अक्षित पांडेय, अरविंद, प्रशांत अग्रहरि, शेखर श्रीवास्तव, शालिनी उपाध्याय, राहुल मौर्या ने सीजीपीए-10 ग्रेड हासिल किया। हेमकुंड स्कूल के आशीष शर्मा, भावना सिंह, प्रभात कुमार, विवेक सिंह, आयुष तिवारी, दीपिका, रोहित सिंह व साक्षी को सीजीपीए-10 ग्रेड मिला।


डीएवी स्कूल ऊंचाहार के सिद्धार्थ सिंह, संदीप शर्मा, रसिका गुप्ता समेत 18 बच्चों को सीजीपीए-10 ग्रेड मिला। इसके अलावा चिन्यम स्कूल ऊंचाहार के 26 व एलपीएस के 19 बच्चों ने सीजीपीए-10 ग्रेड हासिल किया। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed