फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The case will be registered against the kiln operators

भट्ठा संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 30 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 30 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The case will be registered against the kiln operators
कोर्ट - फोटो : ‌file photo
बंधुआ मजदूरी कराने वाले ताज ब्रिक फील्ड के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि श्रम विभाग पर मामले को फाइलों में दफन करने के लिए संचालकों की ओर से काफी दबाव बनाया गया, लेकिन कोई सिफारिश काम नहीं आई।
विज्ञापन


एसडीएम सदर एसएन शुक्ला ने श्रम विभाग को अग्रिम कार्रवाई शीघ्र पूरी करके रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सतांव ब्लॉक क्षेत्र के बल्ला बरौला स्थित ताज ब्रिक फील्ड में 16 मई को छापेमारी करके सहायक श्रमायुक्त अमित मिश्र और तहसीलदार सदर सौरभ शुक्ला ने 14 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया था।
विज्ञापन


इस भट्ठे को तीन लोग मिलकर चलाते हैं। इनमें से एक गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा का रहने वाला मो. जफरुल है। वहीं शेष दो लोग राज कुमार और अमरीक पंजाब प्रांत में रहते हैं। बताते हैं एक भट्ठा संचालक एक राष्ट्रीय पार्टी में ब्लॉक स्तर का नेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम सदर एसएन शुक्ला ने बताया कि श्रम विभाग ने ताज बिक्र फील्ड से बंधुआ मजदूर मुक्त कराए थे। इसकी रिपोर्ट श्रम विभाग ने दी है। श्रम विभाग को बंधुआ मजदूरी कराने वाले संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed