फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The case against the MLC brother and party leader

एमएलसी के भाई और सपा नेता के खिलाफ केस

Wed, 07 Oct 2015 11:14 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
सूचना पर अवधेश सिंह की तरफ से पहुंचे एक नेता ने नसीराबाद थानेदार के साथ अभद्रता की। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने भीड़ को लाठियां पटकर खदेड़ा।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ सलोन कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने एमएलसी के भाई और सपा नेता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोनों तरफ के चार वाहनों को सीज भी कर दिया है।
विज्ञापन


एमएलसी के भाई अवधेश सिंह और सलोन विधानसभा क्षेत्र से सपा महासचिव राजेश तिवारी छतोह द्वितीय से डीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच धरई चौराहा पर बुधवार शाम गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने की सूचना पर एसओ शैलेंद्र त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। अवधेश की तरफ से विवाद की सूचना पर एक नेता अन्य लोगों के साथ पहुंच गए।

उन्होंने एसओ के नोकझोंक की। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सलोन अल्का धर्मराज सलोन, डीह थाने की फोर्स के साथ पहुंच गई। सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया।

एसओ शैलेंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर एमएलसी के भाई और सपा नेता के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की गई है। एसओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एमएलसी के भाई का एक और सपा नेता के तीन वाहन सीज किए गए हैं।


एसओ को धमकाने वाला सिपाही होगा सस्पेंड : एसपी
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने बताया कि नसीराबाद में एमएलसी के भाई और सपा नेता के बीच हुए विवाद की पूरी रिपोर्ट मंगाई गई है। एक नेता की सुरक्षा में लगे सिपाही की तरफ से एसओ को धमकाने की जानकारी भी मिली है।


धमकाने वाले सिपाही को सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानून के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आचार संहिता को जो भी दावेदार उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed