फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The brakes of Intercity got jammed and sparks came out

Raebareli News: इंटरसिटी के ब्रेक हुए जाम, निकली चिंगारी

Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The brakes of Intercity got jammed and sparks came out
रायबरेली। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने से चिंगारी निकलने लगी। यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय घटी, जब ट्रेन हरचंदपुर स्टेशन से रायबरेली स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। गंगागंज स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने चिंगारी निकलते देखी तो अगले स्टेशन को सूचना दी। रायबरेली स्टेशन पर करीब 20 मिनट ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन



लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह रायबरेली से गुजरती है। यह ट्रेन लखनऊ से रवाना होने के बाद निगोहां, बछरावां और हरचंदपुर होते हुए रायबरेली की ओर बढ़ रही थी। हरचंदपुर स्टेशन तक ट्रेन में कोई खराबी नहीं थी। जब यह गाड़ी गंगागंज से होकर गुजर रही थी, तभी गंगागंज स्टेशन के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकलते देखा। घटना का पता लगते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन



चिंगारी निकलने की वजह पता कर खराबी दूर करने के लिए टीम लगा दी गई। टीम ने पूरी ट्रेन का परीक्षण किया तो ब्रेक जाम होने की जानकारी मिली। ब्रेक सही कराने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। यह ट्रेन दो मिनट के स्टॉपेज की जगह 20 मिनट से ज्यादा खड़ी रही। इंजन से सातवीं बोगी का ब्रेक जाम होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस के ब्रेक जाम हो गए थे, जिससे चिंगारी निकल रही थी। खराबी दूर कर ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed