फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The body of an elderly man was taken out from the grave after 14 months

Raebareli News: 14 माह बाद कब्र से निकाला गया बुजुर्ग का शव

Sat, 14 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was taken out from the grave after 14 months
गदागंज (रायबरेली)। जगतपुर के बिन्नवा गांव में 14 माह पूर्व बुजुर्ग भगवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव का अब पोस्टमार्टम होगा और मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन


बिन्नवा निवासी भगवती (75) की 14 माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई तो शव का पंचनामा भी नहीं कराया गया और दफन कर दिया गया। उसके बाद भगवती के बड़े बेटे सूरज दीन ने मौत को संदिग्ध बता कर कार्रवाई की मांग की और पिता के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर जगतपुर पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पंचनामा भरा। थाना प्रभारी जगतपुर अजय राय ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर शव को कब्र से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed