{"_id":"5ec2d4e18ebc3e9041594f9c","slug":"the-body-of-a-woman-who-came-out-of-the-house-with-her-sister-was-found-hanged-stirred-raibaraily-news-lko522169019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के साथ घर से निकली युवती का शव फांसी पर लटका मिला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के साथ घर से निकली युवती का शव फांसी पर लटका मिला, हड़कंप
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के दुबेनखेड़ा मजरे हरदी गांव में सोमवार को एक युवती का शव नीम के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
युवती अपने चचेरी बहन के साथ खेत गई थी, जहां से बहन को वापस कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह शव को नीचे उतारा। परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबिनखेड़ा निवासी रामनाथ की बेटी लक्ष्मी (19) सोमवार सुबह पिता रामनाथ को बताकर अपनी चचेरी बहन आंचल (5) के साथ खेतों की तरफ निकल गई। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बरौंडी माइनर के किनारे चाचा राम औतार के नलकूप के पास गई, जहां खेत से कुछ लकड़ियां लेकर अपनी चचेरी बहन आंचल को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसी खेत में स्थित नीम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटका लक्ष्मी का शव दिखाई पड़ा। मवेशी चराने पहुंचे गांव के कुछ लड़कों ने जब उसे नीम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो गांव में जाकर सूचना दी। घटना से गांव में हड़कंप गया।
पिता रामनाथ की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने शव परिवारजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मणिशंकर तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लक्ष्मी की मौत से बहन रोशनी, भाई आशीष व अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।