{"_id":"c7bfa00e237d54279969c97d8c29f45b","slug":"the-basic-work-of-pond-completed-by-june-23-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जून तक पूरा हो तालाबों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जून तक पूरा हो तालाबों का काम
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम प्रेम नारायण ने शनिवार को मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान और मनरेगा की
विज्ञापन
समीक्षा बचत भवन में की। मनरेगा से तालाबों की खुदाई के काम को धीमा बताते
हुए उस पर नाराजगी जाहिर की। आदेश दिया कि सभी बीडीओ 23 जून तक सभी तालाबों
में काम शुरू करवा दें। इसके अलावा मनरेगा के छह कार्यदायी विभागों को 22
जून तक का इस्टीमेट पास कराने का आदेश दिया है।
डीएम को समीक्षा में मिला कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत 1,255 तालाबों में से अब तक मात्र 600 तालाबों की खुदाई का काम ही शुरू हो पाया है। 712 तालाबों के इस्टीमेट तो बने पर काम शुरू नहीं हो सका। डीएम ने हर हाल में 23 जून तक तालाबों में काम शुरू कराने के आदेश दिए। मनरेगा के छह कार्यदायी विभागों ने अब तक एक भी इस्टीमेट पास नहीं कराया है। इस पर डीएम ने 22 जून तक हर हाल में इस्टीमेट पास कराने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।