{"_id":"62055f0f7aa38e3dcc28c45a","slug":"the-bank-officer-was-murdered-for-pressurizing-him-to-return-the-money-raibaraily-news-lko6172794115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा वापस करने का दबाव बनाने पर की थी बैंक अधकारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा वापस करने का दबाव बनाने पर की थी बैंक अधकारी की हत्या
विज्ञापन
रायबरेली। बैंक आफ बड़ौदा (बॉब) के सहायक प्रबंधक जय प्रकाश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी नगीना सिंह को पुलिस ने गुरुवार को छह घंटे की रिमांड पर लिया।
इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी नगीना से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पूछताछ में नगीना ने कुबूला है कि बैंक अफसर लगातार अपना पैसा मांग रहा था।
दबाव बढ़ने पर उसने शूटरों के जरिए बैंक अफसर की हत्या कराई थी। पुलिस ने नगीना की निशानदेही पर शारदा नहर के पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद फिर नगीना को पुलिस ने जेल भेज दिया।
कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर देहली सुजानपुर गांव निवासी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा डीह में तैनात सहायक प्रबंधक जय प्रकाश पाल की 11 जनवरी की रात गोली मारकर कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी आकाश सिंह उर्फ सनी सिंह, सलोन कोतवाली क्षेत्र के दरसवां गांव निवासी दयाराम पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जबकि घटना के मुख्य आरोपी नगीना सिंह ने तीन फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मिल एरिया थानेदार विनय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नगीना सिंह को रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ में नगीना ने बताया कि बैंक अफसर ने लखनऊ में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए उसे 45 लाख रुपये दिए थे। पूरा पैसा खर्च हो गया था। बैंक अफसर जमीन की रजिस्ट्री कराने और जमीन की रजिस्ट्री न होने पर पैसा वापस मांग रहा था।
इसी वजह से हमने बैंक अफसर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और शूटरों के जरिये उसकी हत्या करा दी। थानेदार ने बताया कि नगीना ने कुबूला है कि घटना में उसने एक कार का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब कार बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शारदा नहर से एक तमंचा बरामद किया है।