फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The balcony of a dilapidated house collapsed, killing a vegetable vendor

Raebareli News: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सब्जी दुकानदार की मौत

Sun, 10 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 10 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The balcony of a dilapidated house collapsed, killing a vegetable vendor
कहारों का अड्डा में टूटा पड़ा छज्जा
रायबरेली। शहर के भीड़भाड़ वाले कहारों का अड्डा में जर्जर मकान का छज्जा सब्जी दुकानदार पर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से शहर में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


कहारों का अड्डा निवासी मोहम्मद सलीम (55) का मकान जर्जर है। वह मकान के नीचे ही तिरपाल तानकर सब्जी की दुकान लगाते हैं। शनिवार रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान में बैठे थे। इस दौरान ऊपरी मंजिल का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से मोहम्मद सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन


मलबा हटाकर मोहम्मद सलीम को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आई और लोगों से जानकारी ली। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मकान बहुत जर्जर था। छज्जा सब्जी दुकानदार पर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं
कहारों का अड्डा में पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। मकान 70 से 80 साल पुराने हैं और इन मकानों को अभी तक जमींदोज नहीं किया गया है। यह मकान खतरा बने हुए हैं। पूर्व में भी कई घटनाएं जर्जर मकान गिरने से हो चुकी हैं। इन मकानों के कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका स्तर से कभी कोई कदम उठाया गया तो मकान मालिकों के दबाव के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed