{"_id":"68bc8ee52c8b5630dc0963de","slug":"the-attackers-opened-fire-and-beat-up-two-youths-raebareli-news-c-101-1-slko1031-140424-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हमलावरों ने की फायरिंग, दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हमलावरों ने की फायरिंग, दो युवकों को पीटा
Sun, 07 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गणेश पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर जा रहे दो युवकों पर फायरिंग की गई। गोली न लगने पर हमलावरों ने युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने 10 हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।
नई बस्ती किला बाजार निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक चार सितंबर की रात करीब 11 बजे उनका भाई सत्येंद्र सिंह अपने दोस्त सोमू के साथ गणेश पूजा कार्यक्रम के बाद पैदल घर जा रहे थे। तेलियाकोट मोहल्ले के पास हमलावरों ने असलहों से दो से तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इस पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें उनके भाई सत्येंद्र व सोमू को गंभीर चोटें आई हैं।
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर देवांदपुर निवासी गोलू, राजा मिट्टी वाला, अस्पताल चौराहा निवासी शिवा सोनकर, खाली सहाट निवासी हिमांशू उर्फ कल्लू, संदीप सोनकर, कचहरी रोड निवासी आदर्श, धमसी राय का पुरवा निवासी सत्येंद्र सोनकर और दो-तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।