फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Terrorists were connected to Moolchandra

इंटर तक पढ़े मूलचंद्र उर्फ लाला के जुड़े थे आतंकियों के तार, खबर सुनकर हर कोई हैरान

Tue, 14 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Terrorists were connected to Moolchandra
पकड़ा गया लाला उर्फ मूलचंद्र। - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। एटीएस ने मंगलवार को छापा मार क्षेत्र के दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों पर आतंकियों को आरडीएक्स सप्लाई करने का आरोप है। उधर, पकड़े गए दो लोगों में से अकौढ़िया निवासी मूलचंद्र उर्फ लाला के तार आतंकियों से जुड़े होने की खबर से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

घरवाले व परिवार के लोगों की मानें तो लाला अक्सर घर से लापता रहता था। बताया जा रहा है कि वह आतंकियों को आरडीएक्स सप्लाई करने का काम करता था।
वैसे तो एटीएस गांव के दो लोगों को उठाकर अपने साथ ले गई थी, लेकिन इसमें से लाला के ही संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के सुबूत अब तक मिले हैं। रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के लोगाें के संबंध आतंकियों से होने की बात सामने आने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़िया गांव में मंगलवार को एटीएस ने सीओ व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापा मारा। भारी फोर्स देखकर लोग घरों में ही दुबक गए। एटीएस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके घरों में तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि घर में छानबीन के दौरान टीम को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। बाद में एटीएस दोनों युवकों को साथ लेकर लखनऊ लौट गई। बताया जा रहा है कि इसमें लाला उर्फ मूलचंद्र के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के सुबूत मिले हैं। दूसरे युवक के बारे में एटीएस अभी पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के लोगों की मानें तो मूलचंद्र उर्फ लाला लाला इंटर तक पढ़ा है। घर में पत्नी के अलावा एक बेटी व एक बेटा है। पत्नी ही घर का खर्च चलाती है। लाला अक्सर घर से लापता रहता था।
बताया जा रहा है कि प्रयागराज जिले का रहने वाला उसका एक साथी भी पकड़ा गया है। एटीएस की मानें तो पड़ताल में ये पता चला है कि ये लोग आतंकियों को आरडीएक्स पहुंचाने का काम करते थे। अकौढ़िया निवासी लाला के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी से लोग दहशत में हैं।
बताया जा रहा है कि जब एटीएस उसे पकड़ने गई थी तो उसके घरवालों ने बताया था कि लाला घर का कोई काम नहीं करता। वह अक्सर लापता रहता है। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। घर कच्चा है।

एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एटीएस आई थी और दो लोगों को अपने साथ ले गई थी। इसमें लाला के तार आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आई है। लेकिन इस बारे में एटीएस के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed