फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tempo full of devotees overturned, eight injured

Raebareli News: श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, आठ घायल

Wed, 24 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 24 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tempo full of devotees overturned, eight injured
लालगंज में मंगलवार को हुए सड़क हादसे के बाद सीएचसी में भर्ती घायल महिला।
लालगंज। लालगंज-सरेनी मार्ग पर धन्नीपुर गांव के निकट मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में आठ महिलाएं घायल हो गईं। सभी को सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां तीन महिलाओं की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी महिलाएं शीतला माता मंदिर दर्शन करने जा रही थीं।
विज्ञापन


लोधीपुर उतरावां गांव का एक परिवार व रिश्तेदार टेंपो से बेहटाकला गांव स्थित शीतला माता मंदिर जा रहे थे। वहां बच्चे का मुंडन संस्कार होना था। धन्नीपुर-ओरी का पुरवा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। वाहन में सवार महिलाएं दब गईं। आसपास मौजूद राहगीरों ने महिलाओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायलों में सरेनी की रहने वाली सावित्री, गुलाबा, सविता, मालती, कृष्णावती, अर्चना, उन्नाव जिले के विहार की रहने वाली गोल्डी, पूरे नवरंग की राजवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें सावित्री, गोल्डी और राजवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक राजकुमार बच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed