फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tempo by striking mother-daughter serious

टेम्पो ने मां-बेटी को मारी टक्कर, गंभीर

Sun, 24 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 24 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tempo by striking mother-daughter serious
दुर्घटना - फोटो : demo pic
लालगंज-बछरावां मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार विक्रम टेम्पो ने धान की बेढ़न लगाने जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे टेम्पो का ग्रामीणों ने पीछा किया। चांदा गांव में टेम्पो का पीछा कर रहे ग्रामीणों की लोगों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रोड जाम कर दिया। इस दौरान बछरावां से लालगंज की ओर आ रहे विक्रम टेम्पो ग्रामीणों ने पलट दिया और शीशे तोड़ दिए। पौन घंटे बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


नवरंग सिंह का पुरवा मजरे आलमपुर गांव निवासिनी श्रीमती (45) पत्नी बृजमोहन पासी पुत्री गायत्री के साथ धान की बेढ़न लगाने के लिए जा रही थी। लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे विक्रम टेम्पो यूपी 33 टी 6929 ने दोनों को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गईं। दुर्घटना कर भाग रहे टेम्पो का ग्रामीणों ने पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेम्पो चांदा गांव के पास रुक गया और वहां पर मौजूद लोगों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों को दौड़ा लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में रोड जाम कर दी। तभी वहां पहुंचे टेम्पो यूपी 33 टी 9677 को रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टेम्पो को पलट दिया और तोड़फोड़ कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि टेम्पो के चालक ने फूलचंद्र पुत्र शेरबहादुर के हाथ में चाकू मार दिया। सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए खीरों, सरेनी, गुरुबख्शगंज की पुलिस को भी बुला लिया गया था। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां श्रीमती व गायत्री की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गायत्री की हालत नाजुक होने पर परिवारीजन उसे उन्नाव के निजी अस्पताल में ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बहन प्रियंका ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


 नवरंग सिंह का पुरवा गांव में हुई मार्ग दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रोड जाम किए जाने पर पुलिस ने 50 ग्रामीणों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि 15 नामजद व 35 अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed