फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Temperatures reached 40 degrees, hot winds jolted people

Raebareli News: 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवा ने झकझोरा

Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 40 degrees, hot winds jolted people
तेज धूप और लू से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा लगाकर जाती छात्राएं। - फोटो : संवाद
रायबरेली। गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दोपहर में धूप का सामना करना मुश्किल हो गया है। सुबह 11 बजे से गर्म हवा चलने लगी है और दोपहर में लू जैसा अहसास होने लगा है। तेज धूप में गला सूखने से प्यास बुझाने के लिए पानी की जरूरत हो रही है। हालांकि, शाम को मौसम कुछ नरम है, इस कारण रात में सुकून मिल रहा है। तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल समय से पहले ही तैयार हो गई है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के जानकारों का कहना है कि तापमान जनवरी से ही अधिक बना रहा, इस कारण फसल तय समय से करीब 20 दिन पहले तैयार हो गई है। क्रॉप कटिंग होने पर पता लगेगा कि समय से पहले फसल पकने का पैदावार पर क्या असर पड़ा है। मार्च में ही तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार औसत तापमान तीन डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


ऐसे में आने वाले दिन काफी चुनौतीपूर्ण होंगे। गर्मी जिस तरह पड़ रही है, उसने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दोपहर में लू का अहसास होने से सड़कों पर चहलपहल कम हो गई है। सुबह सात बजे तक मौसम सामान्य रहता है और उसके बाद धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ता रहता है। दोपहर में हाल है कि धूप में एक मिनट खड़ा होना मुश्किल होता है। दोपहर के समय जरूरी काम के सिलसिले में ही लोग सड़क पर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म हवा का असर तीन दिनों से अधिक बढ़ा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में गर्म हवा की रफ्तार औसत से अधिक रही। करीब तीन किमी की गति से हवा चली। लोगों को राहत के लिए छांव का सहारा लेना पड़ा। वाहन सवार गर्मी से अधिक परेशान रहे। अक्सर जाम से जूझने वाले सिविल लाइन चौराहे पर आवागमन कम रहा।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा तथा न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिम की हवा चलने से गर्मी बढ़ी है और गर्म हवा की रफ्तार में भी औसत से अधिक तेजी है। अभी न्यूनतम तापमान में भी तेजी आएगी।

किसानों को अधिक करनी पड़ी सिंचाई
इस बार गेहूं की फसल समय से पहले पक कर तैयार हो गई है। 16 जनवरी के बाद से लगातार औसत तापमान बढ़ता रहा। साथ ही कोहरा भी कम पड़ा, जिससे गेहूं की फसल की पैदावार पर असर होना तय माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि मौसम ने इस बार साथ नहीं दिया। नमी कम होने से खेत की सिंचाई ज्यादा बार करनी पड़ी, जिससे लागत भी बढ़ गई है। दाना भी कमजोर है।


फसल कटने के बाद असली तस्वीर सामने आएगी। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया कि समय से जो गेहूं बोया गया है, उसमें अच्छी पैदावार की उम्मीद है। वहीं, जो गेहूं लेट बोया गया है, उसकी पैदावार कम होने की आशंका है। हालांकि सरसों की फसल अच्छी हुई है। गेहूं पक गया है और कई जगहों पर फसल की कटाई भी शुरू हो गई है। बहुत जल्द डीएम के निर्देश पर क्रॉप कटिंग का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed