फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager shot at refusing marriage, Lucknow refer

शादी से किया इंकार तो किशोरी को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Wed, 28 Oct 2020 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager shot at refusing marriage, Lucknow refer
रायबरेली में मंगलवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को गोली मारने के बाद जांच करती पुलिस ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शादी से इंकार करने पर एक युवक ने एक किशोरी को उसके ही घर में ही गोली मार दी। इसके बाद दशहत फैलाने के लिए प्रेमी ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की और फरार हो गया। बाद में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे उसरैना निवासी सैफ अली उर्फ नौसे अपने गांव की एक सजातीय किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। बताया जा रहा है कि नौसे उससे निकाह करना चाहता था। लेकिन किशोरी इसके लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन

गांव में बदनामी के बाद किशोरी ने उससे पूरी तरह रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बावजूद वह किशोरी व उसके परिवारीजनों को परेशान करता था। सोमवार की रात करीब 11 बजे नौसे अपने साथी अंकुश साहू निवासी बिजवलिया सलोन के साथ किशोरी के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने किशोरी के परिवारीजनों पर निकाह के लिए दबाव बनाया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। किशोरी ने भी नौसे को जमकर लताड़ लगाई। किशोरी विवाह से इंकार करने पर युवक अपना आपा खो बैठा और अवैध तमंचे से उसने किशोरी के सीने पर फायर कर दिया।
किशोरी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद युवक ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग की और फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल किशोरी को सीएचसी लाया गया। जहां से उसे रायबरेली के जिला चिकित्सालय और फिर वहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सैफ अली उर्फ नौसे को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी अंकुश साहू की तलाश की जा रही है। सीओ डलमऊ अशोक सिंह, कोतवाल पंकज तिवारी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य भी जुटाए।

शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने साथी के साथ घर पहुंचकर किशोरी को गोली मार दी गई। हालत गंभीर होने पर किशोरी को लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।-विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed