फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager raped after abduction; youth and two women arrested.

Raebareli News: अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, युवक और दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 21 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped after abduction; youth and two women arrested.
34-रायबरेली में मिल एरिया थाना में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : 1
अमावां (रायबरेली)। जिला अस्पताल से 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिलाओं ने पीड़िता का अपहरण कर उसे युवक को सौंपा था।
विज्ञापन

घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। पीड़िता की 65 वर्षीय नानी के अनुसार, उनका नाती बीमार था और जिला अस्पताल में भर्ती था। 13 वर्षीय नातिन उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में मौजूद थी। रविवार शाम करीब नौ बजे, उनकी परिचित सेवी उर्फ फूलजहां नाम की महिला एक अन्य साथी के साथ मिलकर किशोरी को बाहर ले गई और उसका अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बालिका का सुराग नहीं मिला तो वृद्धा ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को नई बस्ती देवानंदपुर स्थित एक मकान में छापेमारी कर बालिका को सकुशल खोज निकाला। मौके से बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र (जेल महल कस्बा) निवासी आरोपी तौसीफ अहमद उर्फ गुड्डू, रायबरेली के नई बस्ती देवानंदपुर निवासी आरती सिंह और बहराना निवासी सेवी उर्फ फूलजहां को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार के मुताबिक, पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि दोनों महिलाएं उसे फुसलाकर ले गई थीं, जिसके बाद आरोपी तौसीफ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपी आरती के खिलाफ पहले से भी मारपीट और गाली-गलौज के दो मामले दर्ज हैं।


नाबालिग लड़कियों को बनाती थीं निशाना
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी महिलाएं शातिर किस्म की हैं। वे जान-पहचान की नाबालिग बालिकाओं और किशोरियों को अपना निशाना बनाती थीं और उनका अपहरण कर गलत काम के लिए दबाव डालती थीं। स्थानीय स्तर पर आरोपी महिला के घर संदिग्ध लोगों की आवाजाही की बात भी सामने आई है।




पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
पुलिस का दावा है कि पीड़िता को एक मकान से बरामद किया गया, जबकि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अपहरण के बाद किशोरी को रतापुर स्थित एक चर्चित होटल ले जाया गया था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार को होटल से कुछ युवाओं के पकड़े जाने की चर्चा थी, जिसे पुलिस ने अफवाह बताया था। अब यह आशंका जताई जा रही है कि होटल संचालक को बचाने के लिए पुलिस ने कहानी बदलकर बरामदगी घर से दिखाई है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed