फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager drank thinner in state protection home

Raebareli News: राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोर ने पिया थिनर

Sun, 08 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager drank thinner in state protection home
रायबरेली। चोरी के मामले में राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद 15 वर्षीय किशोर ने शनिवार दोपहर को थिनर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। किशोर को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले को जिम्मेदार छिपाते रहे। इस घटना ने राजकीय संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम की कड़ी पांच फरवरी की रात से जुड़ी हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में लगे होमगार्डों की लापरवाही और अनदेखी से किशोर बंदी रात में मुख्य गेट को फांदकर भाग गया था। इसके बाद सुरक्षा में तैनात होमगार्ड ज्ञानेंद्र शुक्ला और ब्रजेश यादव को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई सामने नहीं आई।
विज्ञापन


छह फरवरी को प्रबोशन विभाग ने पुलिस की मदद से किशोर को कानपुर देहात से पकड़ लिया। इसके बाद किशोर को वहां से संप्रेक्षण गृह लाया गया, जहां शनिवार शाम को किशोर ने थिनर पी लिया। इससे वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां एएमओ डॉ. रोशन पटेल ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर किशोर को एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में दो होमगार्ड पर कार्रवाई हो चुकी है। यह मामला भी गंभीर है, सुरक्षा में अनदेखी हुई है। इसके लिए प्रोबेशन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed