{"_id":"5f2998698ebc3e3d0f459a72","slug":"teacher-s-daughter-touched-assam-aarushi-selected-in-indian-administrative-service-raibaraily-news-lko533687390","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की बेटी ने छुआ आसमां, आरुषि का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की बेटी ने छुआ आसमां, आरुषि का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन
विज्ञापन
रायबरेली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 229 वी रैंक हासिल कर जिले की आरुषि मिश्रा ने जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व आरुषि ने भारतीय वन सेवा परीक्षा-2018 में देश में दूसरा स्थान पाकर जिले को गौरवान्वित किया था।
यूपी पीसीएस परीक्षा वर्ष 2017 में डिप्टी एसपी के पद पर भी उनका चयन हुआ था। बेलीगंज निवासी एडवोकेट अजय मिश्र और सेंट पीटर्स की शिक्षिका नीता मिश्रा की पुत्री आरुषि मिश्रा ने अपनी आरंभिक शिक्षा सेंट पीटर्स स्कूल और एसजेएस से पूर्ण की थी।
आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में जाने का निर्णय लिया और अपने इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए पढ़ाई शुरू कर दी। आरुषि का कहना है कि कड़ी मेहनत लगन आत्मविश्वास और बड़ों के आशीर्वाद से सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
वो अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और शिक्षकों को देती हैं। उनके मामा बीएन मिश्र का कहना है कि आरुषि बचपन से ही मेधावी थी और उसने आईसीएससी की 10वीं परीक्षा में भी जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आरुषि की इस सफलता पर सभी ने खुशी जताई है।
अमेठी जिले के दो होनहारों ने आईएएस की परीक्षा पास करके जिले का नाम रोशन किया है। तिलोई तहसील के सांगीपुर मजरे देवकली निवासी शशांक शेखर सिंह ने आईएएस की परीक्षा पास की है। शशांक 208वीं रैंक मिली है। शशांक शेखर सिंह दो भाई तथा दो बहन है।
उनके पिता दिवंगत शिव प्रताप सिह रायबरेली से रेलवे स्टेशन अधीक्षक से रिटायर्ड हुए थे। अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए शशांक ने अपनी मां राजश्री सिंह, चाचा घनश्याम सिंह तथा भाई प्रभात सिह के आशीर्वाद से सफलता हासिल की। शशांक को बधाई देने वालों का ताता लगा है।
जायस नगर के चौधराना मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राम गरीब सोनकर के पोते अभय कुमार सोनकर ने आईएएस में सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया। अभय 767वीं रैंक मिली है।
इंटर तक की शिक्षा रॉयन इंटरनेशनल स्कूल रायबरेली से लेने के बाद आईआईटी की परीक्षा पास करके भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से अभियांत्रिकी में डिग्री हासिल की थी। अभय की मां विजय लक्ष्मी प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापिका हैं।
पिता विजय सोनकर की नगर में फर्नीचर की दुकान है। राज्यमंत्री सुरेश पासी, एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी व प्रभारी सीओ तिलोई अर्पित कपूर आदि ने अभय को बधाई दी है।