फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teacher driven to suicide by harassment

Raebareli News: प्रताड़ना से तंग शिक्षक ने की खुदकुशी

Wed, 30 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teacher driven to suicide by harassment
जगतपुर थाना क्षेत्र के प्रयागदीन मजरे हरपुर हल्ला गांव में शिक्षक की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन
रायबरेली। प्रयागदीन मजरे हरपुरहल्ला निवासी शिक्षक सुरेंद्र कुमार मौर्य (36) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पत्नी सुमन मौर्य ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उसके बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। गोकना गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार पंचशील इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। 27 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से एम्स और फिर लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया। 28 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर शाम शव गांव पहुंचा। मंगलवार सुबह परिजन आक्रोशित हो गए और शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी सुमन मौर्य ने बताया कि 14 अगस्त को उनकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उसका बेटा उनके पति पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे। बार-बार फोन कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। उनके पति तनाव में थे। उन्होंने जगतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम, बीडीओ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed