फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Talent displayed at the science fair, shined on stage

Raebareli News: विज्ञान मेले में दिखाई प्रतिभा, मंच पर बिखेरा जलवा

Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Talent displayed at the science fair, shined on stage
जिला स्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अति​​थि। - फोटो : जिला स्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अति​​थि।
रायबरेली। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मंगलवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। बछरावां के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मंच पर जलवा बिखेरा। सामूहिक लोकनृत्य में नितेश कुमार की टीम प्रथम रही। इस प्रतियोगिता में शामिल टीम को मंडलीय युवा उत्सव में प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी राम किशोर ने स्टॉलों पर पहुंचकर विज्ञान की प्रदर्शनी को देखकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विज्ञान मेला प्रदर्शनी में छात्रा प्रज्ञा शर्मा को प्रथम, अमृता सोनी को द्वितीय और मान सिंह को तृतीय स्थान दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का को प्रथम स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका में संतोष विश्वकर्मा, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, डॉ. गिरजेश कुमार मल्ल रहे। कार्यक्रम प्रभारी व प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी रामकिशोर ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी अंजू यादव, अमिताभ कुमार, प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed