फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Swami Prasad Maurya said BJP running away from issues and only plays Hindu-Muslim and temple-mosque cards

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- मुद्दों से भाग रही BJP, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद कार्ड खेलती है

Sun, 16 Mar 2025 07:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 07:42 AM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा करने से बचती है। बेरोजगारी, महंगाई, आवारा पशुओं, जातिगत जनगणना के मामले में वह भागती नजर आ रही है। भाजपा सरकार कभी मंदिर मस्जिद और कभी हिंदू मुस्लिम का कार्ड खेलकर बुनियादी सवालों से किनारा करती रही है। अब भाजपा सरकार की कलई खोलूंगा।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said BJP running away from issues and only plays Hindu-Muslim and temple-mosque cards
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शनिवार को कांशीराम की जयंती पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की संविधान परिवर्तन और सामाजिक न्याय यात्रा पहुंची। उन्होंने यह यात्रा लखनऊ स्थित भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल से शुरू की थी। यह यात्रा मोहनलालगंज से होते हुए बछरावां, कटवाया, त्रिपुला से होकर रायबरेली शहर पहुंची। 

विज्ञापन


यहां सारस मोटल चौराहा पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जगाने और उसे आगाह करने के लिए यह यात्रा चली है। पहले चरण में यह मिर्जापुर मंडल तक के जिलों से होकर गुजरेगी। एक अप्रैल से बस्ती और गोरखपुर मंडल के जिलों में यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी तौर पर स्थायी किया जाए। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। किसानों को उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले।

विज्ञापन

छुट्टा जानवरों को पकड़ा जाए

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि छुट्टा जानवरों को पकड़ा जाए, ताकि किसानों कि फसल बचाई जा सके। वन नेशन वन एजुकेशन सिस्टम को लागू किया जाए। ताकि गरीब, अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग के बच्चे अच्छी शिक्षा गृहण कर सकें। कहा कि प्रधानमंत्री वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं, लेकिन वन नेशन वन एजुकेशन की बात नहीं करते। उन्हें मालूम है कि जिस दिन अनुसूचित जाति और जनजाति तथा गरीब पिछड़ों के बच्चे पढ़कर आगे बढ़ जाएंगे तो सत्ता में रहना मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: दक्षिण कोरिया राजवंश परिवार ने अयोध्या में पूर्वजों को किया नमन, क्वीन-हो मेमोरियल का किया भ्रमण


मौर्य ने कहा कि न्याय सेवा आयोग बनाया जाए। ताकि जिला स्तर से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ों को आरक्षण का लाभ मिल सके। कहा कि वर्तमान समय में पिछड़ी जातियों और अनुसूचित वर्ग पर हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। इस वर्ग के लोगों की हत्याएं हो रही हैं। उनका हर जगह उत्पीड़न हो रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। अपनी जनता पार्टी कानून का राज स्थापित करेगी। 

बसपा ने डॉ आंबेडकर के मिशन से नाता तोड़ लिया

कहा कि बसपा ने कांशीराम की सामाजिक परिवर्तन और डॉ आंबेडकर के मिशन से नाता तोड़ लिया है। इस कारण अपनी जनता पार्टी का गठन कर सारे मिशनरी कार्यकर्ताओं को एक साथ लाया जा रहा है। मिशन को सफल बनाया जाएगा। नौ चरणों में यह यात्रा पूरे प्रदेश में घूमेगी। पीडीए की बात पर उन्होंने कहा कि जब पीडीए का गठन हुआ था, तब वह सपा में थे। उन्होंने ही पीडीए का मंत्र दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed