{"_id":"5de01d718ebc3e5496155661","slug":"suv-ridden-youth-beating-up-truck-driver-also-beaten-home-guards-raibaraily-news-lko4948217128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर को पीट रहे एसयूवी सवार युवकों ने टोकने पर होमगार्ड को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ड्राइवर को पीट रहे एसयूवी सवार युवकों ने टोकने पर होमगार्ड को भी पीटा
विज्ञापन
रायबरेली। एक एसयूवी पर सवार पांच युवकों ने किसी बात को लेकर ट्रक ड्राइवर की पिटाई करनी शुरू कर दी। वहां पर मौजूद एक होमगार्ड ने जब बीच बराव करने की कोशिश की तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इससे चौराहे में अफरा तफरी मच गई। कोतवाली से जब फोर्स आया तो युवकों को काबू किया। पुलिस ने होमगार्ड और ट्रक ड्राइवर की तहरीर पर पांच युवकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।
पूरे बाबा मजरे गंगादास निवासी धर्मेंद्र तिवारी व कौशल किशोर तिवारी, पूरे बैसन मजरे दादूपूर निवासी सुनील सिंह, गोधना मजरे दादूपुर निवासी विजेंद्र कुमार व नया पुरवा निवासी पिंटू शर्मा एक एसयूवी गाड़ी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। टाउन एरिया तिराहे के पास उनकी गाड़ी में एक ट्रक से खरोंच लग गई। इसी बात को लेकर कार सवार सभी युवकों ने ट्रक वाले को पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद होमगार्ड गंगाप्रसाद ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो युवकों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसकी भी पिटाई कर दी।
होमगार्ड को पिटता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने युवकों को काबू किया। होमगार्ड गंगाप्रसाद और ट्रक ड्राइवर की तहरीर पर पांचों युवकों के विरुद्घ केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी युवक नशे में धुत थे और कानून व्यवस्था खराब कर रहे थे। सभी पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।