फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Supply inspector suspended in case of fake units

फर्जी यूनिटों के मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर सस्पेंड

Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Supply inspector suspended in case of fake units
रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टीकर अगाचीपुर गांव में राशन कार्डों में फर्जी यूनिटों के सहारे राशन डकारने के मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर पर गाज गिर गई है। राशन डकारने वाले कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने के बाद आपूर्ति निरीक्षक को निलंबित करके कानपुर से संबद्ध किया गया है। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद कोटेदार की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

टीकर अगाचीपुर गांव के पहले वाले शैलेेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, फूलचंद्र, राममिलन, शीला देवी, देशराज, सगीता व बाबूलाल आदि ने शपथ पत्र के माध्यम से डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पीएन पाल के नेतृत्व में टीम ने जांच की थी।
विज्ञापन

जांच में मो. फारुख के कार्ड (संख्या 215840929477) पर परिवार के साथ ही दिनेश, उमेश और सोनी का नाम शामिल पाया गया। इसी तरह कमला के राशन कार्ड (संख्या 215830129550) पर शाहीन बानो का नाम भी पाया गया था। मामले को लेकर 19 जून के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पकड़ में आने के बाद कोटेदार संतलाल के खिलाफ जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही तत्काल डलमऊ तहसील की आपूर्ति निरीक्षक कौमुदी पाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया था। मामले में शासन ने सप्लाई इंस्पेक्टर कौमुदी पाल को निलंबित करके कानपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

उधर कार्डधारकों ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर आरोपी कोटेदार की गिरफ्तारी की मांग की है। डीएसओ विमल शुक्ला ने बताया कि टीकर अगाचीपुर मामले में आपूर्ति निरीक्षक को निलंबित करके कानपुर से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed