फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Substandard ice cream being sold in the district; six samples fail tests

Raebareli News: जिले में बिक रही घटिया आइसक्रीम, छह नमूने फेल

Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Substandard ice cream being sold in the district; six samples fail tests
रायबरेली। जिले में बिक रही आइसक्रीम की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में आइसक्रीम के छह नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इनमें सिंथेटिक कलर मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित निर्माताओं और विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इसी वर्ष अलग-अलग तारीखों में आइसक्रीम के नमूने लिए थे। शहर के घंटाघर स्थित सोमेश सावलानी की दुकान से ज्ञानी आइसक्रीम, डलमऊ में राजू की दुकान से दुर्गा आइसक्रीम, ऊंचाहार में मनीष की दुकान से सैनिक आइसक्रीम, सलोन में चंद्रशेखर की दुकान से आइसकैंडी और फुरसतगंज स्थित शिव प्रकाश की दुकान से आइसक्रीम फ्लेवर का नमूना लिया गया था।
विज्ञापन


प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इन पांचों नमूनों को असुरक्षित पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार इनमें सिंथेटिक कलर आदि की मौजूदगी मिली है। इसके अलावा उन्नाव में निर्मित अंकित आइसक्रीम का नमूना अवमानक घोषित किया गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। जांच में पांच नमूने असुरक्षित और एक अवमानक पाया गया। संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सभी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राधे स्वीट्स की मीठी चीनी में मिला सिंथेटिक कलर
पिछली होली में गुरुबख्शगंज स्थित राधे स्वीट्स से मीठी चीनी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में नमूना असुरक्षित और अवमानक पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार इसमें सिंथेटिक कलर मिला था। रिपोर्ट आने के बाद दुकान संचालक के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed