फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Subedar and his brother, who came to bid farewell to the wife, were beaten, condition critical

पत्नी की विदाई करने आए सूबेदार और उसके भाई को पीटा, हालत गंभीर

Mon, 05 Oct 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Subedar and his brother, who came to bid farewell to the wife, were beaten, condition critical
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के बलभद्रखेड़ा मजरे खीरों गांव रविवार को पत्नी की विदाई कराने आए सेना में तैनात सूबेदार और उसके भाई को ससुरालीजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में सूबेदार की पत्नी, साले, ससुर को भी चोटें आई। पुलिस घटना की जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा ताल कटइला गाँव निवासी महिपाल पाल अपने बड़े भाई एवं सेना में सूबेदार के पद पर तैनात कृष्णपाल के साथ खीरों थाना क्षेत्र के बलभद्र खेड़ा गाँव अपनी पत्नी उमा पाल को लेने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसकी पत्नी, साले उमाशंकर पाल व ससुर रामखेलावन ने लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में महिपाल व उसका बड़ा भाई कृष्ण पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कृष्ण पाल ने बताया कि मैं 19 ग्रेनेडियर फिरोजपुर में सूबेदार के पद पर तैनात हूँ।
मेरे छोटे भाई महिपाल की पत्नी उमा पाल अप्रैल माह में किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली आयी थी, जिसे रविवार सुबह अपने भाई के साथ उसे विदा कराने आया था। उमापाल ने ससुराल जाने से मना कर दिय। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी, मारपीट की गई।
पत्नी उमापाल ने बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पूर्व सरेनी थाना क्षेत्र के गाँव रानीखेड़ा तालकटइला निवासी महिपाल के साथ हुई थी। उसका पति महिपाल खेती करता है। रविवार सुबह उसके पति महिपाल और जेठ कृष्णपाल उसे विदा कराने आए थे।

उसने जाने से मना कर दिया तो दोनों लोग उसके बच्चों को लेकर जाने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो दोनों लोग मारपीट करने लगे। मारपीट में मुझे, मेरे भाई उमाशंकर व पिता रामखेलावन घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed