{"_id":"6ab38b4dbf6e5b59f8052346","slug":"raebareli-note-left-in-house-after-theft-sparks-panic-in-family-villagers-urge-police-to-increase-patrols-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: चोरी के बाद घर में फेंकी पर्ची से परिवार में दहशत, ग्रामीण बोले- गश्त बढ़ाए पुलिस, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: चोरी के बाद घर में फेंकी पर्ची से परिवार में दहशत, ग्रामीण बोले- गश्त बढ़ाए पुलिस, जांच शुरू
Wed, 23 Sep 2026 01:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:48 PM IST
सार
चोरी के बाद घर में पर्ची किसने फेंकी मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों व ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
घर में फेंकी गई पर्ची दिखाता ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के कुतूपुर मजरे अलावलपुर गांव में चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर में पर्ची फेंके जाने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह पर्ची मिलने के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस पर्ची फेंकने वाले का पता लगाने में जुटी है।
बताया गया कि सोमवार रात चोरों ने बैजनाथ पटेल के घर को निशाना बनाया था। चोर दीवार के रास्ते घर में दाखिल हुए और तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात , नगदी समेत पांच लाख का माल चोरी कर ले गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
इसी घटना के अगले दिन मंगलवार रात घर में एक पर्ची फेंके जाने की बात सामने आई। पर्ची मिलने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। परिजनों का कहना है कि चोरी के बाद से ही वह रात में घर की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। अब पर्ची फेंके जाने से हर आहट पर अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
पर्ची किसने फेंकी और उसका उद्देश्य क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पर्ची किसने फेंकी, इसकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी गांव में फैलने के बाद ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।